तिकोना पार्क में मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने नए पानी के ट्यूबवेल का किया शुभारंभ

तिकोना पार्क में मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी ने नए पानी के ट्यूबवेल का किया शुभारंभ

पलवल
न्यू कालोनी पलवल स्थित तिकोना पार्क में नए पानी के ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। मार्किट कमेटी पलवल के नवनियुक्त चैयरमैन पंकज विरमानी ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। बता दें कि तिकोना पार्क सहित कालोनी के कई हिस्सों में पानी में रेत मिलकर आ रही थी। जिसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के एसई अजय तनेजा को की गई। उन्होने जब इसकी जांच कराई तो पता चला कि तिकोना पार्क में जो ट्यूबवेल लगा हुआ है उसमें से रेत आ रही है और वो ट्यूबवेल खराब हो गया है। विभाग ने कार्यवाही करते हुए तिकोना पार्क में नया ट्यूबवेल लगाने के लिए बोर किया और पानी मिलने के बाद वहां ट्यूबवेल लगाया गया। इसी ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर तिकोना पार्क वैलफेयर एसोसिएशन ने भाजपा सरकार के नुमांइदे पंकज विरमानी, विजय आर्य, सरदार हरेंद्र सिंह पिंदर अजनीत कालड़ा व खास तौर पर एसई अजय तनेजा का आभार प्रकट किया। इस मौके पर तिकोना पार्क एसोसिएशन के प्रधान सुनील चौधरी, सचिव संजय खत्री , कोषाध्यक्ष अशोक मेहता, वेद प्रकाश अरोड़ा, नंद लाल डावर, मनीष पाहूजा, वीना डाबर, पूजा पाहूजा, सोनिया मनचंदा, द्रोपदी देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana