नम आंखों से दी शहीद हितेश सहरावत को विदाई, पुत्र सौरभ और पिता हेमी फौजी ने उठाया तिरंगा

नम आंखों से दी शहीद हितेश सहरावत को विदाई, पुत्र सौरभ और पिता हेमी फौजी ने उठाया तिरंगा

पलवल
गहलब गांव निवासी सूबेदार हितेश सहरावत लेह लद्दाख में डयूटी के समय ह्दय गति रूकने के कारण शहीद हो गए। शहीद सूबेदार हितेश सहरावत का पार्थिक शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव गहलब पहुंचा जहां राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। लोगों ने शहीद सूबेदार हितेश सहरावत अमर रहे और भारत मां का जयघोष से आकाश गुंजायमान हो गया। गौरतलब है कि गांव गहलब निवासी सूबेदार हितेश सहरावत 15 फरवरी 2001 को सेना में आर्मी सप्लाई कोर रजिमेंट में बतौर ड्राइवर डयूटी ज्वाइन की थी। वह वर्तमान में सूबेदार के पद पर अपनी सेवाऐं दे रहे थे। शनिवार सुबह उन्हें डयूटी के समय ह्दयघात हुआ और वह शहीद हो गए। सूचना मिलते ही गांव शोक की लहर में डूब गया। रविवार को शहीद सूबेदार का पार्थिक शरीर गांव गहलब पहुंचा जहां हजारों की संख्या में लोगों ने शहीद सूबेदार हितेश सहरावत अमर रहे और भारत माता की जय हो का जयघोष किया। शहीद सूबेदार हितेश सहरावत को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
लेफ्टिनेंट कर्नल केजी शर्मा ने बताया कि सूबेदार हितेश सहरावत रसद सामग्री को लेकर डयूटी पर जा रहे थे। लद्दाख में तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी। सूबेदार हितेश ने विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और देश के लिए शहादत दी है। भारतीय सेना सूबेदार हितेश की शहादत को हमेशा याद रखेगी।
कर्नल केजी शर्मा, प्रीतम पोसवाल फौजी, विक्की पोसवाल फौजी, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सहरावत, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, समाजसेवी गजराज आर्य, मनोज रावत, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच नरेंद्र सहरावत, पूर्व सरपंच महेंद्र सहरावत, सुखराम डागर जजपा, पूर्व डायरेक्टर गजराज सहरावत, मेंबर सतपाल, अजय सहरावत, बिरजू मेंबर, पूर्व चेयरमैन अमर सहरावत, डॉ. लेखराज सहरावत, भोला, रोहताश, नरेश कुमार, जीतू पूर्व मेंबर, हरेंद्र सहरावत, सीटीएम अप्रतिम सिंह, एसएचओ जोगिंद्र सिंह सहित महिलाएं, युवा और राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana