कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल के प्रधान बने मास्टर राजीव बत्रा

कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल के प्रधान बने मास्टर राजीव बत्रा

पलवल
आज दिनांक 3 मई 2026 को कृष्ण कृपा सेवा मंच की एक आवश्यक मीटिंग मंच के संरक्षक नरेश गांधी के कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक नरेश गांधी ने की। इस मीटिंग में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य रूप से मंच के प्रधान के काफी समय से अस्वस्थ रहने पर नये प्रधान को बनाने पर बात की गई, जिस पर मंच के संरक्षक नरेश गाँधी ने मास्टर राजीव बत्रा का नाम प्रपोज किया, उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसहमति से मास्टर राजीव बत्रा को कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल का प्रधान बना दिया गया। प्रधान राजीव बत्रा अपनी नयी कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह में कर देंगे। नये प्रधान राजीव बत्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मंच के सभी सदस्यों ने मुझे प्रधान बना कर मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उनका वे दिल से आभार वयक्त करते हैं। औऱ मंच के सभी कार्यों को सभी सदस्यों की राय लेकर बाखूबी निभाउंगा और मंच को आगे बढ़ाऊँगा। इसके साथ ही सभी सदस्यों द्वारा आने वाली 15 मई को गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के जन्मोत्सव को हर वर्ष की तरह पलवल में 14 मई को मनाने पर भी चर्चा हुई, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए 14 मई को रुझानी धर्मशाला में शाम 5 बजे धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी कार्यो की जिम्मेदारी बांट दी गई है। इसके साथ ही जो 15 मई को महाराज जी के जन्मोत्सव पर जो करनाल में आयोजित है, जिसमें देश विदेश से साधु-संत और हजारों की संख्या में भक्तगण एवं जाने माने भजनोपदेशक आयेंगे, करनाल में भी भाग लेने के लिये भी पलवल से कृष्ण कृपा मंच के सदस्य भी बसों द्वारा वहाँ पहुंचेंगे। बसे 15 मई को दोपहर 2 बजे कमल मेडिकल स्टोर से रवाना होंगी, जो भी भक्तगण महाराज जी के जन्मोत्सव पर करनाल चलना हो, वो अग्रिम में अपना नाम 6 मई तक लिखवा सकता है।
इस मौके पर नरेश गांधी, सुभाष गांधी, महेश गांधी, राजीव बत्रा, प्रवीण ग्रोवर, मंजीत डावर, केडी गौतम, संजय बत्रा, प्रमोद मालिक, राजेश पबड़ेजा, राज कुमार बत्रा, उमेश अरोड़ा, मंगल, मनीष आहुजा, कृष्ण कुमार छाबड़ा, बंटी गांधी, आदि उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana