जिला पुलिस पलवल कार्यालय पर हुआ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला पुलिस पलवल कार्यालय पर हुआ मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
💡
रक्तदाताओं ने 57 ब्लड यूनिट किया रक्तदान

पलवल
पलवल पुलिस की ओर से जिला पुलिस कार्यालय पलवल पर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जिनका रक्तदान शिविर में पहुंचने पर चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक सतीश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी टीम, रोशन लाल एवं ऋषि भारद्वाज पत्रकार आदि ने पुष्प कुछ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों सहित आम नागरिकों ने भी स्वेच्छा से कुल 57 ब्लड यूनिट रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान करने वालों से मुलाकात कर उनकी सराहना की और उन्हें असली ‘दानवीर’ बताया और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को किसी भी जरूरतमंद के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अलावा रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाने के लिए हमें रक्तदान कर इस पुण्य में भागीदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान बहुत बड़ा पुण्य का काम है आपका दान किया हुआ रक्त किसी के बहुमूल्य जीवन को बचाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती ममता खरब एडिशनल एसपी पलवल भी साथ रही, जिनका स्वागत चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana