एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

एमवीएन विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवं इंडियन फार्मास्यूटिकल ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (आईपीजीए), लोकल चैप्टर पलवल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष दिवस की थीम “स्वस्थ विश्व के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मॉडल, पोस्टर, रंगोली एवं जागरूकता रील के माध्यम से समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण गर्ग ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि आज दवा वितरण के साथ-साथ रोगी सुरक्षा, दवा परामर्श, शोध और जनस्वास्थ्य में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। एमवीएन विश्वविद्यालय ऐसे कुशल एवं संवेदनशील फार्मासिस्ट तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज और राष्ट्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बना सकें।
उपकुलपति प्रो. (डॉ.) एन.पी. सिंह ने विद्यार्थियों से फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर सीखने, शोध एवं नवाचार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए क्लिनिकल रिसर्च, फार्माकोविजिलेंस और ड्रग डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।
कुलसचिव प्रो. (डॉ.) योगेन्द्र सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। जागरूक और समर्पित फार्मासिस्ट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के डीन प्रो. (डॉ.) आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि फार्मासिस्ट मरीज और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच विश्वास की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाकर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने की अपील की। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता तथा हेल्थ अवेयरनेस रील प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने दवा सुरक्षा, स्वच्छता, रोगी जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Read more

आर्य समाज पलवल की वेद कथा में, पंडित नरेशदत्त ने दिया जीवन को सुखी बनाने का संदेश

आर्य समाज पलवल की वेद कथा में, पंडित नरेशदत्त ने दिया जीवन को सुखी बनाने का संदेश

पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पातली गेट पर चल रही वेद कथा में वैदिक ज्ञान की गंगा प्रवाहि

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर में वार्षिक महोत्सव पर चार दिवसीय वेद कथा का शुभारंभ

आर्य समाज पलवल शहर में वार्षिक महोत्सव पर चार दिवसीय वेद कथा का शुभारंभ

पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में चार दिवसीय वेद कथा का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 24 सितंबर

By Ashok Sardana
नमो क्रिकेट लीग के समापन पर बेस्ट XI बनी चैंपियन, कृष्णपाल गुर्जर ने विजेता टीम को किया सम्मानित

नमो क्रिकेट लीग के समापन पर बेस्ट XI बनी चैंपियन, कृष्णपाल गुर्जर ने विजेता टीम को किया सम्मानित

पलवल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित पांच दि

By Ashok Sardana
भारतीय बेटियों ने एशियन गेम्स में रचा स्वर्णिम इतिहास - गौरव गौतम ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भारतीय बेटियों ने एशियन गेम्स में रचा स्वर्णिम इतिहास - गौरव गौतम ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

पलवल एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पूरी टीम

By Ashok Sardana