खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का 26 जुलाई को होगा पलवल दौरा

खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम का 26 जुलाई को होगा पलवल दौरा
💡
प्रजापति धर्मशाला में दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

पलवल
हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार 26 जुलाई को पलवल में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों के तहत वे दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में शामिल होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में भी उनकी उपस्थिति रहेगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे पुराना जीटी रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे अपने हुड्डा सेक्टर-2 स्थित निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। श्री गौतम इसी दिन प्रातः 10 बजे नगर परिषद पलवल द्वारा वार्ड नंबर 3 एवं 6 में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 40.93 लाख रुपए की लागत से देवेंद्र से वीरेंद्र की दुकान, चरण सिंह से तेजपाल तथा पीएनबी से वेद तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त 43.49 लाख रुपए की लागत से श्रीचंद से सोनू, सोनू से मेघश्याम, मेघश्याम से डिग्गू चक्की, प्रकाश से तेजपाल, महिपाल से किशनलाल तथा डिग्गू चक्की से वीरेंद्र की दुकान तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे 1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सर छोटूराम सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। खेल राज्य मंत्री मंत्री गौरव गौतम इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां बैंसलात क्षेत्र के अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana