हरियाणा को वैश्विक खेल प्रमुख केंद्र के रूप में किया जा सकता है स्थापित -खेल राज्य मंत्री

हरियाणा को वैश्विक खेल प्रमुख केंद्र के रूप में किया जा सकता है स्थापित -खेल राज्य मंत्री
💡
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से की मुलाकात

पलवल
हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात की। इस अवसर पर एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा को वैश्विक खेल केंद्र के रूप में विकसित करने तथा राज्य के खेल ढांचे को और सशक्त बनाने और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। खेल राज्य मंत्री ने सुनियोजित प्रयासों और मजबूत नीतियों के माध्यम से हरियाणा को वैश्विक खेल मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मिशन ओलंपिक 2036 को केंद्र में रखते हुए दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की। इसके साथ ही खेलो इंडिया, फिट इंडिया और यूथ गेम्स जैसी प्रमुख योजनाओं को हरियाणा प्रदेश के गांव-गांव और प्रत्येक युवा तक पहुंचाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन रणनीति पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को समान अवसर मिलें और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।हरियाणा में युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के मुद्दे पर विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान सरकार और खेल विभाग के अधिकारियों ने राज्य को खेलों में और मजबूत बनाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर विचार किया। इसके साथ ही कोचिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, खेल नर्सरी और अकादमियों की संख्या बढ़ाने, तथा युवाओं को शुरुआती स्तर से ही खेलों की ओर प्रेरित करने के उपायों पर भी विचार किया गया। खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता, डाइट प्लान और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने जैसे मुद्दे भी एजेंडा में शामिल रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं को और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों से जुड़ सकें और राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकें। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने केंद्रीय खेल मंत्री के साथ जिला पलवल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिता का मंच भी प्रदान करेगा। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और बड़े सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana