एसवीएसयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री राजेश नागर ने कहा 'स्वस्थ जीवन का आधार'

एसवीएसयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री राजेश नागर ने कहा 'स्वस्थ जीवन का आधार'

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन पलवल, आयुष विभाग हरियाणा एवं एसवीएसयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने सैकड़ों लोगों और विद्यार्थियों के साथ योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि, 'करोगे योग, रहोगे निरोग'। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उनका इस कार्यक्रम में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दुनिया के 192 देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि 21 जून 2015 को इस ऐतिहासिक दिन को मनाना शुरू किया, उस वक्त वह अमेरिका में उपस्थित थे और वहां सैकड़ों लोगों को योग करते देख गर्व का अनुभव हुआ। राजेश नागर ने कहा कि भारत का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय योग एवं कौशल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मैं युवाओं से आह्वान करता हूं कि वह योग को जीवन में अपनाएं और कौशल से अपना करियर बनाएं। श्री नागर ने कहा कि हमारा लाइफस्टाइल तेजी से बदल रहा है। हमारा आहार और दिनचर्या भी बदल रहे हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां हो रही हैं। मानसिक तनाव और अवसाद की समस्याएं घेरती जा रही हैं। हमें इनसे बचने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद पिछले 10 सालों से नित्य योग कर रहे हैं। योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार ज्ञापित किया
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू का ध्येय वाक्य है, 'योग: कर्मशु कौशलम' अर्थात कुशलता पूर्वक किया गया कर्म ही योग है। यह विश्वविद्यालय योग तथा कौशल के क्षेत्र में पूरे देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि योग हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण आयाम है। योग से हम आरोग्य प्राप्त कर सकते हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस मौके पर कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल और शिक्षा को आपस में जोड़कर एक उत्कृष्टता अर्जित कर रहा है। साथ ही उन्होंने योग के महत्व पर कहा कि इससे हमारे जीवन में न केवल संतुलन पैदा होता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और मानसिक समृद्धि का भी आधार है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया। योग शिक्षक डॉ. सोहनलाल ने 45 मिनट का योग प्रोटोकॉल करवाया, जिसमें राज्य मंत्री राजेश नागर के अतिरिक्त जिला प्रशासन, आयुष विभाग और एसवीएसयू के शिक्षकों, अधिकारियों विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के योग एवं स्पिरिचुअल साइंस के विद्यार्थियों ने योग के हैरतअंगेज करने वाले योगासन दिखाए और इन विद्यार्थियों द्वारा योग सीख रहे ग्रामीण बच्चों ने भी अपने योगासनों से सभी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि राजेश नागर ने न्यूज लैटर 'कौशल संवाद' का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के अव्वल रहे स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया। आयुष विभाग के अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पलवल के अतिरिक्त जिला उपायुक्त उत्सव आनंद, भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हमीदुल्लाह, योग प्रशिक्षक प्रेम चंद, एसवीएसयू की पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा सहित काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और आयुष विभाग के सदस्य उपस्थित थे।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana