मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा पलवल द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा पलवल द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

पलवल
मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा राजीव नगर निवासियों के सहयोग से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन में गुरुद्वारा साहिब पुराना जीटी रोड पर सामग्री को लेखाकार अंजली भ्याना, सरदार हरेंद्र सिंह आदि द्वारा रिसीव किया गया। यहाँ एकत्रित कर सामग्री को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि ऐसी दुःख की घड़ी में अपने देशवासियों की हर प्रकार से मदद के लिए पूरा देश एक होकर खड़ा है। इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर संस्था सदस्य मास्टर थानसिंह, देव, सतीश, हुकम ड्राइवर, श्रीचंद पुजारी, अमरपाल, धर्मचंद प्रधान, गजेंद्र, बिजेन्द्र, जीतू, गिरवर प्रजापति, बबलू, केशव गोला, राजेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा इस सेवा सहयोग के लिए सभी राजीव नगर निवासियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana