नेटबॉल प्रतियोगिता में देशभर के 600 से अधिक खिलाड़ी पलवल में दिखाएंगे दम - हरिओम कौशिक

नेटबॉल प्रतियोगिता में देशभर के 600 से अधिक खिलाड़ी पलवल में दिखाएंगे दम - हरिओम कौशिक
पलवल के विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक
💡
4 दिवसीय नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता चैंपियनशिप का 28 से होगा आयोजन

पलवल
पलवल जिला में दूसरी बार राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप का 28 अगस्त से आयोजन होने जा रहा है। चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग चैंपियनशिप (फास्ट पाइंट) में देश के 26 से अधिक राज्यों के 600 खिलाड़ी (महिला व पुरुष) अपना दमखम दिखाने के लिए पलवल की धरती पर आ रहे हैं। एक साल के भीतर पलवल में दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होना गर्व की बात है और इसका पूरा श्रेय प्रदेश सरकार में खेल तथा कानून राज्यमंत्री गौरव गौतम को जाता है। यह बात नेशनल नेटबॉल विकास समिति एवं हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि ओम कौशिक ने नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग के आयोजन को लेकर मंगलवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने बताया कि पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 28 से 31 अगस्त तक होने वाली नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पलवल के युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता जहां आकर्षण का केंद्र बनेगी वहीं इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के युवा खेलमंत्री गौरव गौतम भी खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरण सहित जरूरी सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयास से ही पलवल जिला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के लिए यहां के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान समेत 26 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी इस नेटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए पलवल आ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, खेल विभाग के उप निदेशक राममेहर सिंह, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana