अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ में मुण्डकटी पुलिस ने पिस्टल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ में मुण्डकटी पुलिस ने पिस्टल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पलवल
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत थाना मुण्डकटी पुलिस ने पिस्टल एवं 5 कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए थाना मुण्डकटी प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि दिनांक 13 नवंबर को उनकी टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम बराये गस्त पड़ताल क्राईम मरोली फाटक पर मौजूद थी जहां उन्हें सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान निवासी एक युवक अपने पास अवैध हथियार रखता है जो अपराधिक किस्म का है तथा राजस्थान पुलिस से छिपता हुआ आज भी मर्राली रोड पर रेलवे फाटक नजदीक छिपने के आशय से खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने मौका पर दबीश देकर उपरोक्त युवक को काबू किया जिसकी पहचान जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र प्रताप निवासी गांव डीग थाना कोतवाली जिला डीग राजस्थान के रूप में हुई।। युवक की तलासी से अवैध हथियार पिस्टल एवं 5 कारतूस मिले। आरोपी बरामद हथियार बारे कोई लाईसेन्स व परमिट पेश नहीं कर सका। प्रभारी थाना ने बताया कि बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर थाना मुण्डकटी में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खांगाला गया तो आरोपी के विरुद्ध राजस्थान के अलग-अलग थानों में जानलेवा एवं मारपीट के 17 संगीन मामले दर्ज होने पाए गए। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना राजस्थान पुलिस को अलग से दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana