नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग पलवल नाला खोद कर उस पर स्लैब डालना भूले

नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग पलवल नाला खोद कर उस पर स्लैब डालना भूले

पलवल
पलवल के सुशीला नर्सिग होम के बाहर नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग पलवल की मदद से नाला तो खोद दिया गया, परन्तु उस पर स्लेब लगाना भूल गए। जिस कारण इस खुले नाले में कई दुर्घटनाए हो चुकी है और कई जानवर इस नाले में गिर कर मौत के मुंह में समा गए हैं। आज तो हद हो गई जब एक ट्रक इस नाले में जा गिरा। जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर सुशीला नर्सिंग होम पलवल के संचालक डा. राज सरदाना ने बताया कि करीब 4 महीने पहले उनके नर्सिंग होम के आगे से नाला खोदा गया ताकि बरसात के पानी की निकासी हो सके। यह कार्य नगर परिषद पलवल और लोक निर्माण विभाग पलवल ने सयुंक्त रूप से किया। जब खुदाई चल रही थी उस समय कहा गया था कि कार्य पूरा होने के बाद इस नाले पर स्लैब डाल दिए जाएंगे परन्तु आज 4 महीने बीत जाने के बाद कोई स्लैब नही डाला गया। जिस कारण इस खुले नाले से मरीजों को उनके अस्पताल आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतना ही नही कई जानवर इस नाले में गिरकर मौत का शिकार हो चुके है और आज एक ट्रक इस नाले में गिर गया। डा. राज सरदाना ने बताया कि उन्होने कई बार विभाग को शिकायत भी की है परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। दूसरी तरफ नगर परिषद के चेयरमैन डा. यशपाल ने बताया कि उनके संज्ञान में आज ही ये बात आई है, शीघ्र ही इस नाले पर स्लैब डाल दी जाएगी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana