नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने नगर परिषद पलवल में मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने नगर परिषद पलवल में मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

पलवल
नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में आज परिषद परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में नगर परिषद के तीन नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों शीतल गुप्ता, वृंदा वलेचा तथा मानक सैनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।चेयरमैन डॉ. यशपाल ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पार्षदों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ समयबद्ध और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पलवल नगर तेजी से विकसित हो रहा है और इस विकास यात्रा में हर पार्षद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. यशपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करेंगे और स्वच्छ, सुरक्षित तथा आधुनिक पलवल नगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे।उन्होंने कहा कि परिषद का प्रशासन तभी सफल होगा जब निर्वाचित और मनोनीत सभी पार्षद आपसी सामंजस्य और एकजुटता के साथ जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। शहर के विकास कार्य, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार परिषद कीप्राथमिकताओं में शामिल हैं।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार बंधु, कार्यकारीअधिकारी संजय रोहिल्ला, पार्षद देवदत्त शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रभान गुप्ता, एडवोकेट जे.पी. पाठक, पार्षद भक्ति शर्मा, पार्षद तेजपाल चौधरी, पार्षद सत्य प्रकाश, पार्षद दीपचंद, पार्षद करण सिंह, पार्षद सूरज सिंह, पार्षद मोहनलाल, पार्षद बिशन सिंह सहित अनेक पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी ने नवनियुक्त पार्षदों को शुभकामनाएँ दीं।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana