नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कुत्तों की नसबंदी व बंदरों पर नियंत्रण करने के लिये स्वीकृति प्रदान की

नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कुत्तों की नसबंदी व बंदरों पर नियंत्रण करने के लिये स्वीकृति प्रदान की
डॉ० यशपाल, चेयरमैन नगर परिषद पलवल

पलवल
नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल के नेतृत्व में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक नगर परिषद कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं टीकाकरण तथा आतंकी प्रवृत्ति के बंदरों को पकड़वाने की दो महत्वपूर्ण जनहितकारी योजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।डॉ. यशपाल की अध्यक्षता में पारित इन दोनों प्रस्तावों का उद्देश्य नगर में जनसुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधा को सुनिश्चित करना है। इन योजनाओं की लगातार मांग नागरिकों, वार्ड पार्षदों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उठाई जा रही थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए नगर परिषद ने ठोस कार्रवाई की है।ये कार्य Animal Birth Control नीति तथा Animal Welfare Board of India के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पादित होगा। चयनित एजेंसी का कार्य चयन E-Tender Portal के माध्यम से पारदर्शी निविदा प्रणाली के अंतर्गत किया जाएगा। डॉ. यशपाल ने यह भी कहा कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा मिलेगी और पलवल का उदाहरण जनहित व संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक आदर्श मॉडल के रूप में सामने आएगा।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana