पलवल शहर में कूड़ा फैलाने वालों पर नगर परिषद की कड़ी नजर : जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा

पलवल शहर में कूड़ा फैलाने वालों पर नगर परिषद की कड़ी नजर : जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा

पलवल
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद ने अब सख़्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने आज वार्ड नंबर-23 का दौरा कर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। जिला नगर आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद अधिकारी और कर्मचारी लगातार सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में हुई दो दिन की भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी, किंतु नगर परिषद की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 2 से 3 घंटे के भीतर जल निकासी सुनिश्चित की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कई स्थानों पर लोगों और दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। दुकानों के सामने कूड़े के ढेर भी देखे गए। इस पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति कूड़ा फैलाता या इधर-उधर फेंकता पाया जाए, तो उसका तुरंत चालान किया जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील कि वे नगर परिषद का सहयोग करें और अपने आस-पास सफाई बनाए रखें, ताकि पलवल को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद शहर बनाया जा सके।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana