श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में किया खुम्ब व मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में किया खुम्ब व मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बुधवार को विश्वविद्यालय में खुम्ब उत्पादन केन्द्र एवं मधुमक्खी पालन केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खुम्ब उत्पादन और मधुमक्खी पालन में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी इनके माध्यम से न केवल अच्छी कमाई कर सकते हैं, बल्कि किसानों को भी प्रशिक्षण देकर आमदन बढ़ाने में यह दोनों व्यवसाय लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उन्नत नस्ल के खुम्ब उत्पादन को बढ़ावा देने और मधुमक्खी पालन को व्यवसाय के तौर पर प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों में रोज़गार की काफ़ी संभावनाएं हैं। इससे अन्य बेरोजगारों को भी रोज़गार दिया जा सकता है। कृषि संकाय के डीन प्रोफ़ेसर डीवी पाठक ने दोनों प्रोजेक्ट के बारे में कुलगुरु के सामने पूरी जानकारी दी। खुम्ब उत्पादन केन्द्र की संचालक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, राखी और अमन ने ढींगरी खुम्ब की विशेषताओं के बारे में अवगत करवाया। डॉ. गुरप्रीत ने मधुमक्खी पालन केंद्र एवं इसके उत्पादों के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील गर्ग, कुलगुरु के विशिष्ट कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल, डी. वॉक हॉर्टिकल्चर की विद्यार्थी सपना, सोनिया और जतिन सहित काफ़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana