एमवीएन विश्वविद्यालय ने किया WeXL AI (BET) भारत इंग्लिश टेस्ट के साथ एमओयू - विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी दक्षता और रोजगार क्षमता में होगा अभूतपूर्व सुधार

एमवीएन विश्वविद्यालय ने किया WeXL AI (BET) भारत इंग्लिश टेस्ट के साथ एमओयू  - विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी दक्षता और रोजगार क्षमता में होगा अभूतपूर्व सुधार
एमवीएन विश्विद्यालय के कुलसचिव प्रो डाॅ योगेंद्र व उसकी टीम ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

पलवल
एमवीएन विश्वविद्यालय ने आज एक WeXL AI (BET) भारत इंग्लिश टेस्ट के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी भाषा दक्षता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना और उन्हें आधुनिक प्रतिस्पर्धी रोजगार बाज़ार में अग्रणी बनाना है। इस सहयोग के तहत अत्याधुनिक एआई-आधारित इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टूल्स अब विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध होंगे, जो विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और कैरियर में सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे। अंग्रेज़ी भाषा कौशल आज के कार्यक्षेत्र में सफलता की अनिवार्य कुंजी है और इस तकनीक के समावेश से एमवीएन के विद्यार्थी एक मज़बूत बढ़त हासिल करेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अरुण गर्ग ने कहा की हम अपने विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार कर रहे हैं। यह साझेदारी उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। उपकुलपति प्रो. डॉ. एन.पी. सिंह ने इस पहल को छात्रों के कैरियर निर्माण में एक सशक्त योगदान बताया। कुलसचिव प्रो. डॉ. योगेन्द्र सिंह ने इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मज़बूत बनाने वाला कदम कहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सहयोग को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय बताया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana