एमवीएन यूनिवर्सिटी के छात्र को कॉलेज जाते समय घेरकर किया जानलेवा हमला

एमवीएन यूनिवर्सिटी के छात्र को कॉलेज जाते समय घेरकर किया जानलेवा हमला

पलवल
एमवीएन यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रहे छात्र को कॉलेज जाते समय रास्ते में घेरकर हथियारों के बल पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। मुंडकटी थाना पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर एक नामजद सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, खांबी गांव निवासी अंकित शर्मा ने दी शिकायत में कहा है कि वह एमवीएन यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी का छात्र है। जब वह घर से कॉलेज गया और ऑटो से उतरा तभी सामने से गांव का ही निवासी अर्जुन पुत्र गणेश अपने साथ 5-6 लड़कों को बाइकों पर लेकर पहुंच गया। आरोप है कि उसके ऑटो से उतरते ही अर्जुन ने अपनी जेब से देशी कट्‌टा निकाला और उसकी गर्दन पर रख दिया और जबरन बाइक पर बिठाने लगे। जिसके बाद वह जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा तो वहां आसपास के लोग आने लगे। आरोपियों ने हाथों में ली लोहे की रॉड व डंडों से उस पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे लोगों ने उसे बचाया तो आरोपी धमकी देकर गए कि आज तो बच गया, जल्द ही तुझे जान से खत्म कर देंगे। घायल छात्र ने इसकी सूचना फोन पर अपने परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे गाड़ी में बिठाकर उपचार के अस्पताल ले जाने लगे, इसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जो फोन स्पीकर पर होने के कारन सभी परिजनों ने सूनी। पीड़ित ने शिकायत में पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी जान की हिफाजत की जाए, उसे जान का खतरा है। मुंडकटी थाना पुलिस ने छात्र अंकित शर्मा की शिकायत पर अर्जुन सहित छह के खिलाफ आर्मस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में उनकी टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana