नगर परिषद पलवल द्वारा 18 जुलाई को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा

नगर परिषद पलवल द्वारा 18 जुलाई को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा
नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डाॅ यशपाल

पलवल
नगर परिषद पलवल द्वारा हरियाणा सरकार एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से नगर निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई को किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में एस.एन. त्रिपाठी (पूर्व सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार), जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, एवं IIPA के वरिष्ठ विशेषज्ञगण भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचित पार्षदों को शहरी प्रशासन, पारदर्शी सेवा वितरण, जनसहभागिता, एवं नेतृत्व विकास के आधुनिक पहलुओं से अवगत कराना है। प्रशिक्षण सत्रों में लीडरशिप क्वालिटी, नगर सेवा प्रबंधन, CSR/PPP मॉडल, एवं सहभागिता आधारित बजट प्रक्रिया जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में पलवल, होडल एवं हथीन के नगर निकायों से जुड़े पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि "यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्षदों को नगर विकास के नए प्रतिमानों को समझने और लागू करने में यह सत्र बेहद उपयोगी रहेगा।"

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana