श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

पलवल
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल में 37वीं राष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हिमांशु मिश्रा ने सभी खिलाडिय़ों, निर्णायक मंडल, अतिथियों एवं विश्वविद्यालय स्टाफ का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन सचिव प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन गत 26 से 29 मार्च 2026 तक हरियाणा कॉर्फबॉल एसोसिएशन द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने भाग लिया और उच्च स्तर के खेल प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इसमें हरियाणा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 17-12 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 19-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 19-12 से हराया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 9-6 से पराजित किया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana