13 दिसंबर को पलवल में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : सीजेएम

13 दिसंबर को पलवल में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : सीजेएम

पलवल
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी13 दिसंबर को पलवल और होडल स्थित न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करवा सकते हैं। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हर्ष गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे लोगों को शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

Read more

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana
पलवल में युवा सशक्तिकरण व उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में लगा मेगा रोजगार मेला

पलवल में युवा सशक्तिकरण व उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में लगा मेगा रोजगार मेला

💡खेल मंत्री गौरव गौतम ने 152 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर दिया रोजगार का तोहफा पलवल पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडि

By Ashok Sardana
लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर में युवाओं को किया प्रेरित

लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर में युवाओं को किया प्रेरित

पलवल लाइफ चेंजिंग पाथ ने जॉब फेयर, टेबल नं. 51, जवाहर नगर कैंप, पलवल (हरियाणा) ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था के स्टॉल पर विद्या

By Ashok Sardana