श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पलवल आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पलवल आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

पलवल
श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जयसी पलवल भृमण पर आए। श्रमजीवी पत्रकार संघ की पलवल इकाई द्वारा उनके स्वागत के लिये एक रेस्टोरेंट पर भव्य कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल प्रधान भूषण ओलिहान ने की। जन्मदेव जयसी के पहुंचने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ पलवल की टीम ने ज़ोर शोर के साथ उनका ढोल नगाड़ों औऱ फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु बंसल, नवीन बंसल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा, पूर्व पार्षद पति देवी दलाल आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही हनुमान चालीसा परिवार के संयोजक समाजसेवी सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने सभी अतिथियों को हनुमान चालीसा भेंट की।
श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पत्रकार निरंतर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, अब सरकार को पत्रकारों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की पत्रकारिता में कोई खास अंतर नही है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक और जहां भारत के पत्रकार संगठन संघर्ष कर रहे हैं, वहीं नेपाल में भी पत्रकार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा सूचना का अधिकार, प्रेस की फ्रीडम और पत्रकारों को आर्थिक सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के द्वारा किए जा रहे पत्रकार हित में संघर्ष और कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ नेपाल के अच्छे रिश्ते हैं और नेपाल की नई सरकार भी भारत के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की पक्षधर है। कार्यक्रम के समापन पर यह निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में नेपाल के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत का दौरा करेगा तथा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल नेपाल की यात्रा करेगा। इस पहल से दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं पत्रकारिता मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। इस मौके पर पत्रकार सुरेश चंद गुप्ता, महासचिव कृष्ण कुमार छाबड़ा, अशोक सरदाना, प्रवीण आहूजा, सतीश भूटानी, अजय प्रताप सिंह, राज कुमार भाटिया, अशोक यादव, कुलवीर चौहान, प्रमोद मालिक, राजीव पाराशर, कमल कांत, विरेन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा,अजय चौहान व महिला शक्ति से पत्रकार अलका, मोनिका आदि का भी सम्मान किया गया।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana