स्वतंत्रता दिवस की परेड में एन०सी०सी० छात्राओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला द्वितीय स्थान

स्वतंत्रता दिवस की परेड में एन०सी०सी० छात्राओं ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मिला द्वितीय स्थान

पलवल
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई सलामी परेड में राजकीय महाविद्यालय पलवल की एन०सी०सी० छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया।महाविद्यालय की कार्यवाहक एन०सी०सी० अधिकारी डॉ. दीपिका छाबड़ा के नेतृत्व में सुसज्जित छात्राओं की टुकड़ी ने शानदार परेड प्रस्तुत की। अनुशासन, जोश और देश भक्ति से भरपूर प्रदर्शन को देखकर दर्शकों और अन्य प्रतिभागियों ने तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम में एन०सी०सी० छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस से पहले पलवल में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में भी महाविद्यालय की 60 एन०सी०सी० छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। लगभग 50 हजार लोगों की भागीदारी वाली यह यात्रा विश्व रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई है। राजकीय महाविद्यालय की एन०सी०सी० टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. दीपिका छाबड़ा एवं उनकी पूरी टीम को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. छाबड़ा ने छात्राओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मु

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana