सनातन धर्म महाविद्यालय में एनसीसी गर्ल्स विंग के अंतर्गत मनाया गया एनसीसी दिवस

सनातन धर्म महाविद्यालय में एनसीसी गर्ल्स विंग के अंतर्गत मनाया गया एनसीसी दिवस

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय में आज एनसीसी गर्ल्स विंग के अंतर्गत एनसीसी दिवस बहुत ही हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि इस बार यह 78वां एनसीसी दिवस हैं । एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है जो कि एनसीसी की स्थापना का प्रतीक है। इस अवसर पर गर्ल्स कैडेट्स के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की थीम "माई यूनिफॉर्म माइ प्राइड" और "रोल ऑफ़ यूथ इन नेशन बिल्डिंग" थी। कैडेट्स ने थीम से संबंधित बहुत ही प्रभावपूर्ण पोस्टर्स बनाए। महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० मंजुला बत्रा और आईक्यूएसी कन्वीनर प्रोफ़ेसर डॉ पीके वर्मा ने कैडेट्स के कौशल को सराहा और उनको यह बताया कि युवा शक्ति ही देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और हम सब युवा किस तरह से विकसित भारत को बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अंजू व डॉक्टर मीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रथम पुरस्कार कैडेट डॉली ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार कैडेट प्राची ने प्राप्त किया और तृतीय पुरस्कार कैडेट कोमल ने प्राप्त किया। राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और एनसीसी गर्ल्स कैडिट्स ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम को सामूहिक रूप से गाकर इस राष्ट्रगीत को सम्मान दिया। इसके बाद सभी गर्ल्स कैडेट्स ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर रैली निकाली। यह रैली महाविद्यालय के प्रांगण से होती हुई पलवल रेलवे स्टेशन तक पहुँची और कैडेट्स ने अपने जोश से भरे हुए नारों के साथ सभी लोगों को बेटियों को पढ़ाने के लिए और आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर गर्ल्स कैडिट्स के जोश को बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से डॉ० रेनू रानी शर्मा , डॉ० कांतारानी और डॉ० रुचि शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी क्लर्क सुनील का भी अहम योगदान रहा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana