एसडी कालेज पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम

एसडी कालेज पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम

पलवल
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडिट्स ने सीएटीसी-159 कैंप जो कि 4 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित बिष्ट एसएम और सूबेदार मेजर रामू सिंह के निर्देशन में हरमन माइनर स्कूल फरीदाबाद में लगाया गया था, उसमें सक्रियता पूर्वक हिस्सा लिया। महाविद्यालय की कुल सत्ताईस गर्ल्स कैडेट्स ने एनसीसी के आगामी "बी" सर्टिफिकेट और "सी" सर्टिफिकेट की परीक्षा के लिए इस कैंप में अपनी सहभागिता की थी। यह कैंप 27 सितंबर से लेकर छह अक्टूबर 2025 तक लगाया गया था। कैंप में सभी कैडेट्स को उनके एनसीसी से संबंधित सारी गतिविधियाँ कराई गई थी जैसे कि ड्रिल, फायरिंग, फील्डक्राफ्ट, बैटलक्राफ्ट, मैपरीडिंग, वेपन हैंडलिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, योगा एंड मेडिटेशन, जजिंग डिस्टेंस आदि। इस कैंप में करीब अठारह स्कूल और कॉलेजों के छह सौ गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया था। कैंप के दिन की शुरुआत कैडिट्स के योगा, मेडिटेशन और पीटी के साथ होती थी। उसके बाद में उनको ड्रिल प्रैक्टिस कराई जाती थी। कैडिट्स के लिए नियमित रूप से वक्तव्य भी आयोजित किये जाते थे जो कि उनके एनसीसी के सिलेबस से संबंधित होते थे। सभी कैडिट्स को इस दौरान बहुत सी खेलकूद गतिविधियां जैसे कि खो-खों, टग ऑफ वॉर, रेस, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि। कैम्प के आखिरी दिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया था। एनसीसी गर्ल्स विंग की ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि इस कैंप में गोस्वामी गणेश दत्त स्नातन धर्म महाविद्यालय के गर्ल्स कैडिट्स ने सबसे ज्यादा पदक हासिल किये। सीनियर अंडर ऑफिसर कमलेश ने कैंप सीनियर का पद संभाला था जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सार्जेंट पिंकी ने कंपनी सीनियर का पद संभाला था जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कमलेश व पिंकी ने पायलटिंग भी बहुत ही कुशलता के साथ की जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। कॉर्पोरल टीना ने कैंप के दौरान मीडिया का काम संभाला था जिसके लिए उन्हें भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। खोखो प्रतियोगिता में हमारे कैडिट पिंकी, शीतल और अवना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। साथ ही टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में कैडिट मनस्वी, शालू, कमलेश और तमन्ना ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर रेस में कैडिट पिंकी ने सिल्वर पदक हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कैडिट किशनी ने कांस्य पदक हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में कॉर्पोरल तमन्ना ने कांस्य पदक हासिल किया। ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर अंडर ऑफिसर कमलेश ने सिल्वर पदक हासिल किया। कॉर्पोरल मनस्वी ने क्वार्टर गार्ड में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमारे महाविद्यालय ने 13 स्वर्ण पदक दो कांस्य पदक और दो सिल्वर पदक हासिल किये । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार और उप प्राचार्या प्रोफेसर डॉ मंजुला बत्रा ने सभी कैडेट्स को उनकी इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana