सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने मनाया आर्मी दिवस

सनातन धर्म महाविद्यालय पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने मनाया आर्मी दिवस

पलवल
जीजीडीएसडी महाविद्यालय पलवल की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने आर्मी दिवस मनाया। यह दिन हर साल पन्द्रह जनवरी को ही मनाया जाता है। इसी दिन 1949 को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा ने ब्रिटिश जनरल फ्रांस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी और वे भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।महाविद्यालय की एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ मनीषा अग्रवाल ने बताया कि इस आर्मी दिवस में सभी एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने बहुत ही जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कैडेट किरन, कैडेट निशा, कैडेट कोमल, कैडेट हिमांशी, कैडेट कोमल, कैडेट ईशा और कैडेट साक्षी ने "शौर्य के कदम क्रांति की ओर" थीम पर एक बहुत ही अच्छा नाटक प्रस्तुत किया। कैडेट गायत्री ने स्वतंत्रता अभियान से संबंधित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर कैडेट पिंकी, कैडेट तमन्ना, कैडेट संध्या, कैडेट प्राची, कैडेट मोनिका और कैडेट रेखा ने बहुत ही सुंदर हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार ने सभी एनसीसी कैडेट्स को आर्मी दिवस की शुभकामनाएं दी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana