एनडीआरएफ ने स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की दी ट्रेनिंग

एनडीआरएफ ने स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की दी ट्रेनिंग
एनडीआरएफ की टीम स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग देते हुए।
💡
जिला सचिवालय पलवल में 22 जुलाई को किया जाएगा मॉक ड्रिल अभ्यास

पलवल
सातवीं एनडीआरएफ टीम की ओर से उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने सब डिविजन हसनपुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुशक के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को आपदा जोखिम नियुनिकरण करने व आपदा से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम की ओर से निरीक्षक शिव कुमार सिंह, सहायक उप-निरीक्षक मोतीलाल और कपिल कुमार, विद्यालय प्राचार्य डा. जय सिंह भी मौजूद रहे। एनडीआरएफ टीम की ओर से 22 जुलाई को पलवल जिला सचिवालय में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ टीम का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार 26 जुलाई तक जारी रहेगा। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक सीपीआर नागरिक को आपदा के समय बचाव का ज्ञान होना चाहिए। एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकम्प, बांढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, आकाशीय बिजली से बचाव, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, स्कूल सुरक्षा ड्रिल, सचेत ऐप इंस्टॉलेशन और उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए विद्यार्थियों को आपदा बचाव के तरीके बताए। टीम ने पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और राहत-बचाव की बारीकियों को जाना।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana