हरियाणा में कांग्रेस ने 32 जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, पलवल से जिलाध्यक्ष बने नेत्रपाल अधाना

हरियाणा में कांग्रेस ने 32 जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, पलवल से जिलाध्यक्ष बने  नेत्रपाल अधाना
नव नियुक्त कांग्रेस पलवल जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना

पलवल
कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लिस्ट में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं।
जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। इस लिस्ट में संतोष बेनीवाल इकलौती महिला हैं। इन्हें सिरसा इकाई की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस हाईकमान ने इससे पहले हरियाणा के सभी जिलों में 30 जून तक अध्यक्ष नियुक्त करने की बात कही थी।उसके बाद यह डेटलाइन बढ़ाकर 31 जुलाई की गई। हालांकि, जुलाई अंत तक भी जिलाध्यक्षों का ऐलान नहीं किया जा सका। अब पार्टी ने 12 अगस्त को जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
जिलाध्यक्ष बनने वाले 32 नामों की सूची इस प्रकार है :- अम्बाला कैंट से परविंदर परी, अम्बाला सिटी से पवन अग्रवाल, अम्बाला ग्रामीण से दुष्यंत चौहान, भिवानी रुरल से अनिरुद्ध चौधरी, भिवानी अर्बन से प्रदीप गुलिया, चरखी दादरी से सुशील धनक, फरीदाबाद से बलजीत कौशिक, फतेहाबाद से अरविंद शर्मा, गुरुग्राम रुरल से वर्धन यादव, गुरुग्राम शहरी से पंकज डावर, हिसार रुरल से बृज लाल खोवाल, हिसार अर्बन से बजरंग दास गर्ग, झज्जर से संजय यादव, जींद से ऋषि पाल, कैथल से रामचंद्र गुज्जर, करनाल ग्रामीण से राजेश वैद, करनाल शहरी से पराग गाबा, कुरुक्षेत्र से मेवा सिंह, महेंद्रगढ़ से सत्यवीर यादव, मेवात (नूह) से शाहिदा खान, पलवल से नेत्रपाल अधाना, पंचकूला से संजय चौहान, पानीपत ग्रामीण से रमेश मलिक, रेवाड़ी रुरल से सुभाष चांद चावड़ी, रेवाड़ी अर्बन से प्रवीण चौधरी, रोहतक रुरल से बलवान सिंह रंगा, रोहतक शहरी से कुलदीप सिंह, सिरसा से संतोष बेनीवाल, सोनीपत रुरल से संजीव कुमार दाहिया, सोनीपत अर्बन से कमल दीवान, यमुना नगर रुरल से नर पल सिंह, यमुना नगर शहरी से देवेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana