कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना ही पहली प्राथमिक्ता - नेत्रपाल अधाना

कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना ही पहली प्राथमिक्ता - नेत्रपाल अधाना
💡
बैठक में पूर्वमंत्री करण दलाल, विधायक रघुबीर तेवतिया, विधायक इसराईल चौधरी व देवेश रहे एक साथ मौजूद

पलवल
कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने पहली जिला स्तरीय बैठक में समूची कांग्रेस को एकता के सूत्र में पिरोकर एक मजबूत संगठनकर्ता का परिचय दिया। बैठक में हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल, पृथला के विधायक रघुबीर तेवतिया, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराईल खान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के पुत्र देवेश कुमार, पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल उटावड, शुगर सिंह, रमेश खटाना व ओमप्रकाश बघेल सहित पलवल, होडल, हथीन व पृथला ब्लॉक से जुड़े कांग्रेस पार्टी के लगभग तमाम वरिष्ठ नेता मुख्यरूप से मौजूद थे। बैठक में सभी नेताओं ने एकता का परिचय देते हुए जिले में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया।
इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि पलवल जिले में कांगेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना ही उनकी पहली प्राथमिक्ता होगी। उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सिपाही हैं और किसी गुटबाजी में विश्वास नहीं रखते बल्कि सभी को साथ लेकर और बड़ों के आर्शीवाद व मार्गदर्शन में एकजुटता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले में चहुं ओर कांग्रेस ही कांग्रेस दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस का जिला स्तर से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन गठित किया जाएगा जिसमें पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा की सरकार को वोट चोरी से बनी सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि यह लोगों की जनभावनाओं की सरकार नहीं है बल्कि ईवीएम और वोट चोरी से बनी सरकार है इसलिए हर अन्याय के विरोध में कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को बुलंद करेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री करण दलाल ने भाजपा सरकार को हर मोर्चा पर विफल करार देते हुए कहा कि जुम्लेबाज भाजपाई लोगों के समक्ष जुम्ले फेंक केवल जनता को गुमराह कर जातिओं, धर्म व धार्मिक आस्था के नाम पर लोगों को बांट अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं उन्हें प्रदेश की जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं। पलवल विकास की दृष्टि से पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता ने उन्हें 5 बार विधायक बनाया है इसलिए वह जनता के हितों की रक्षार्थ आवाज उठाते रहेंगे और चुप नहीं बैठेंगे।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana