न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल पलवल में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

पलवल
न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, भंगुरी पलवल में विद्यालय के चेयरमैन रमेश डागर, डायरेक्टर्स राहुल डागर व रोहित डागर के मार्गदर्शन में वार्षिकोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल व विशिष्ट अतिथि एचएस मलिक, एस एस चौधरी, पूर्व डायरेक्टर ऑफ डीएवी संस्थान, चैयरमेन राजेंद्र सिंह इंडियन माडर्न स्कूल, सोनीपत, सेक्रेटरी बिजेंद्र सौरोत रेड क्रास सोसायटी, पलवल रहे। लगभग 20 से 25 विद्यालयों के चेयरमैन व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता नेगी, कॉर्डिनेटर श्रीमती मुक्ति फौगाट व अतिथिगणों द्वारा सरस्वती पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम –देशभक्ति सामूहिक नृत्य, नाटक मंचन, कविता वाचन व भाषण द्वारा बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल रिपोर्ट रही। जिसे विद्यालय की होनहार छात्राओं वाणी, कावेरी, कनक व पूजा ने प्रस्तुत किया। उनके द्वारा इस संपूर्ण रिपोर्ट को व्यक्त करने के तरीके की सभी अतिथिगणों व अभिभावक ने सराहना की। विद्यालय में नीट, एनडीए, सैनिक स्कूल और कोम्पेटेटिव एग्जाम की भी तैयारी कराई जाती है। इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्रा प्रतिभा ने नीट क्वालिफाइड व गौरव ने इंडियन एयर फोर्स ज्वाइन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन व डायरेक्टर्स ने सभी अतिथिगणों व अभिभावक गणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा –हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं बल्कि शिक्षा के साथ - साथ संस्कार व नैतिक मूल्यों का विकास करना है। तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। इस वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकगणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय गान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana