अब घुटनों के दर्द से राहत की नई उम्मीद, स्मार्ट रोबोटिक्स तकनीक से सफल सर्जरी

अब घुटनों के दर्द से राहत की नई उम्मीद, स्मार्ट रोबोटिक्स तकनीक से सफल सर्जरी
डाॅ रमणीक महाजन

पलवल
घुटनों का दर्द आम जीवन के छोटे-छोटे कामों को भी कठिन बना देता है – चाहे वह सीढ़ियाँ चढ़ना हो, चलना हो या बिस्तर से उठना। जब दवाइयाँ और फिजियोथेरेपी असर करना बंद कर देती हैं, तब नी रिप्लेसमेंट ही एकमात्र समाधान बनता है। अब इस प्रक्रिया को और भी सुरक्षित, सटीक और सरल बनाया है स्मार्ट रोबोटिक्स तकनीक ने, जिसके जरिए मरीज बहुत जल्दी सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली के ऑर्थोपेडिक्स व जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ डॉ. रमणीक महाजन ने बताया कि “MAKO SmartRobotics™ तकनीक के ज़रिए नी और हिप रिप्लेसमेंट किया जा रहा है। यह रोबोटिक-आर्म असिस्टेड सिस्टम अत्याधुनिक 3D स्कैन के ज़रिए सर्जरी से पहले प्रत्येक मरीज के घुटने की बनावट और गति के अनुसार व्यक्तिगत योजना तैयार करता है। ऑपरेशन के दौरान सर्जन पूरे नियंत्रण में रहते हैं और रोबोटिक आर्म केवल सटीकता सुनिश्चित करता है। इस तकनीक के साथ अस्पताल में अपनाई गई "अंडर वास्टस – कॉम्ब-ओवर" नामक विशेष सर्जिकल विधि जांघ की मुख्य मांसपेशी को काटे बिना उसके नीचे से ऑपरेशन की सुविधा देती है, जिससे मांसपेशियों को न्यूनतम नुकसान पहुंचता है। इस मांसपेशी-संरक्षण तकनीक के कारण मरीजों को सर्जरी के बाद कम दर्द होता है, रिकवरी तेज़ होती है और वे पहले दिन से ही बेहतर गतिशीलता के साथ चलना शुरू कर सकते हैं।“ यह तकनीक विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो सक्रिय जीवन शैली जीते हैं या जल्दी काम पर लौटना चाहते हैं, जैसे खिलाड़ी या पेशेवर लोग। MAKO SmartRobotics™ से की गई सर्जरी कई प्रभावशाली फायदे प्रदान करती है, जैसे छोटा चीरा और कम टिशू डैमेज, ऑपरेशन के बाद दर्द में भारी कमी, न्यूनतम रक्तस्राव, मरीज का चार घंटे में चलने लगना और 24 घंटे में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाना। इसके अलावा, सर्जरी में घुलनशील टांके लगाए जाते हैं जिससे टांके हटवाने की आवश्यकता नहीं होती।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana