आर्य समाज मन्दिर कैंप पलवल में किया गया नवनियुक्त चेयरमेन पंकज विरमानी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत

आर्य समाज मन्दिर कैंप पलवल में किया गया नवनियुक्त चेयरमेन पंकज विरमानी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत

पलवल
जवाहर नगर कैम्प स्थित आर्य समाज मन्दिर में आज प्रात: विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में नवनियुक्त मार्केट कमेटी के चेयरमेन पंकज विरमानी, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रामेश्वरीदेवी, डॉक्टर संदीप डागर, समाज सेवी पवन शर्मा व हरियाणा व दिल्ली से दौड़ में गोल्ड मेडलिस्ट तुषार मुख्य रूप से उपस्थित थे। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देसराज शास्त्री थे। यज्ञ के उपरांत आर्य समाज मन्दिर के प्रधान जय प्रकाश आर्य ने नवनियुक्त चेयरमेन पंकज विरमानी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त आये हुए सभी गणमान्य व्यक्ति जिनमें डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रामेश्वरी, डाक्टर संदीप एमओ, पवन शर्मा समाज सेवी व गोल्ड मेडलिस्ट तुषार का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरीबों को आर्य समाज मन्दिर की ओर से मासिक राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमेन पंकज विरमानी ने कहा कि आर्य समाज में मेरा जो आज स्वागत किया गया है, जो प्यार व सम्मान दिया है, मैं इसे कभी नही भूलूंगा। उन्होने कहा कि ऐसे संस्थानों में ही असली जीवन की शिक्षा मिलती है।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana