पंजाबी धर्मशाला पलवल में निरंकारी बाल समागन का हुआ आयोजन

पंजाबी धर्मशाला पलवल में निरंकारी बाल समागन का हुआ आयोजन
संत समागम में भाग लेते हुए संत समाज व श्रद्धालुगण

पलवल
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम अनुकम्पा से पंजाबी धर्मशाला पलवल में बाल समागम का आयोजन हुआ। यह आयोजन बच्चों के भीतर मानवता, एकता और सेवा के संस्कार जागृत करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास था। बाल प्रतिभाओं ने अपने भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि
"तंग दायरों की तोड़ दीवार, असीम की ओर हो विस्तार।"
यानी हमें सीमित सोच से ऊपर उठकर समभाव और विश्व-बंधुत्व की ओर बढ़ना चाहिए। इस बाल समागम में झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, एवं पलवल के निरंकारी श्रद्धालुओं ने बढ़चढ कर भाग लिया। इस समागम में मुख्य मंच से बहन सविता सोनी ने संत निरंकारी मिशन का पावन संदेश सांझा करते हुए बताया कि अगर बच्चों को छोटी उम्र से ही सत्संग के साथ जोड़ा जाये तो आने वाले समय में यह बच्चे परिवार, समाज और देश के लिये वरदान साबित होंगे। इस समागम में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने पहुंचकर समागम की शोभा बढ़ाई और संतों का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में पलवल जोन के इन्चार्ज जगदीश लाल ने हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और अलग-अलग शहरों से आए हुए सभी निरकांरी संतों का धन्यवाद किया।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana