5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

5 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पर कसा शिकंजा, लिया रिमांड पर

पलवल
हथीन थाना पुलिस ने खरिया मोहल्ला हथीन में बंधक बनाकर की गई डकैती व लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के अंतरराज्यीय इनामी मुख्य आरोपी सुमित निवासी पैगाव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि बीती 23 अप्रैल को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला, हथीन निवासी सन्नी के घर में रात के समय 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने जबरन घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के संदर्भ में थाना हथीन में बीएनएस व आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। इस मामले में थाना अंतर्गत चौकी शहर हथीन प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूर्व में ही इस वारदात में शामिल 5 मुख्य क्रिमिनलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभाष निवासी संग्रामपुर रोड कस्बा, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), नरेश निवासी रायपुर बांगर, नौझील (उत्तर प्रदेश) हाल असावटी, थाना गदपुरी, जिला पलवल, अरविन्द निवासी नीमराना हाल उजीना नूंह ,शंकर पहलवान निवासी मैना, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब तथा धारा सिंह निवासी रायपुर बांगर थाना नौझील जिला मथुरा (यूपी), हाल निवासी जुई जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई थी। इनमें आरोपी अरविन्द पर पांच हजार तथा आरोपी शंकर पहलवान व धारा सिंह उपरोक्त पर अलग-अलग एक लाख 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा, 2 कारतूस, 2 मोटर साइकिल, एक बटनदार चाकू, डंडा व लूटी गई रकम में से हिस्सा बरामद किया जा चुका है। विवेचना टीम ने 8 सितंबर को कैलाश नगर पलवल से आरोपी सुमित निवासी पैगाव जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी कैलाश नगर पलवल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुमित की क्रिमिनल हिस्ट्री संगीन अपराधों से भरी है, जिसके रिकॉर्ड और इनामी राशि का विवरण इस प्रकार है: 1. मुकदमा नंबर 122/2026 धारा 127(2), 310(2), 351(2) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट, थाना हथीन, पलवल। इस मामले में आरोपी की संलिप्तता और फरारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डकैती, लूट जैसे संगीन अपराधों के तहत 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी सुमित को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में लूटी गई शेष राशि, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Read more

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

आर्य समाज पलवल शहर का 4 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 24 सितंबर से

💡वेद कथा का होगा आयोजन पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 दिवसीय वेद कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है

By Ashok Sardana
पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल अनाज व सब्जी मंडी की बदलेगी तस्वीर, सफाई अभियान को लेकर मंथन

पलवल पलवल की अनाज मंडी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में पहल तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मार्केट

By Ashok Sardana
पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana