अगले 4 से 5 महीने में नूंह-मंडकोला-पलवल मार्ग को बनाया जाएगा चार मार्गीय

अगले 4 से 5 महीने में नूंह-मंडकोला-पलवल मार्ग को बनाया जाएगा चार मार्गीय

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वाहन चालकों के लिए सफर को अधिक सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को न्यूनतम स्तर तक लाना और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित यात्रा का विश्वास प्रदान करना है। वे स्वयं जिले में घटित होने वाली प्रत्येक सड़क दुर्घटना की गहनता से मॉनिटरिंग करते हैं ताकि दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ रविवार को मंडकोला रेस्ट हाउस से पलवल उपायुक्त कार्यालय तक क्षेत्रवासियों द्वारा पैदल यात्रा कर ज्ञापन लेने उपरांत पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को न्यायोचित मुआवजा दिलवाने तथा नूंह-मंडकोला-पलवल मार्ग को चार 4 लेन का बनाने की मांग की गई। उपायुक्त ने ग्रामीणों की मांग पर आश्वासन दिया कि अगले 4 से 5 महीने में नूहं-मंडकोला-पलवल मार्ग को चार मार्गीय बना दिया जाएगा तथा एक सप्ताह के अंदर अंदर सड़क के गढढ़ों को भरवा दिया जाएगा और सड़क के दोनों तरफ साफ सफाई करवा दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक महीने के अंदर सिंगल लेयर के लिए परमिशन लेकर सिंगल लेयर डलवा दी जाएगी साथ ही जगह-जगह साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana