ओमप्रकाश गुप्ता को चौथी बार चुना गया श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल का अध्यक्ष

ओमप्रकाश गुप्ता को चौथी बार चुना गया श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल का अध्यक्ष

पलवल
1954 में स्थापित क्षेत्र की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल का अगले तीन वर्षों के लिए प्रबंधक कमेटी का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ओमकार मंगला की देखरेख में सर्वसम्मत्ति से हुए चुनाव में श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की आम सभा के सदस्यों ने एक स्वर में ओमप्रकाश गुप्ता को पुनःसर्व सम्मत्ति से अध्यक्ष नियुक्त किया है। आम सभा के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम दास सिंगला ने अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश गुप्ता का नाम का प्रस्ताव रखा जिसके बाद आम सभा के सभी उपस्थित सदस्यों ने एक मत से उनका समर्थन किया। जिन्हें चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मत्ति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।उल्लेखनीय है ओमप्रकाश गुप्ता को लगातार चौथी बार श्री वैश्य अग्रवाल सभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वही सुरेश मंगला को मुख्य संरक्षक, एसपी मित्तल को उपाध्यक्ष, शैलेंदर कुमार को महासचिव, केएल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, चन्दर प्रकाश गोयल को ऑडिटर तथा दिनेश अग्रवाल को विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है। जबकि नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यकारिणी गठन करने के पूर्ण अधिकार दिए गए है। चुनाव से पूर्व सभा की आमदनी एवं खर्चे का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जबकि महासचिव शैलेंदर सिंगला ने पिछले सालों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। जिसके बाद पिछली प्रबंधन समिति को भंग करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर महावीर गोयल, पंकज गोयल, गुलशनराय गोयल, भूषण गोयल, अनिल कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश मित्तल, चंदीराम गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, महेन्दर गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग, डॉ अशोक सिंगला, कमल कुमार मंगला आदि आम सभा के सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष चुनने के बाद ओमप्रकाश गुप्ता ने वैश्य अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस तरह समाज उन पर विश्वास जता रहे है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगें तथा जल्द ही वह समाज हित में नयी घोषणा भी करेंगें।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana