25 दिसंबर को तुलसी पूजन व सामूहिक हनुमान चालीसा का करें पाठ - समाज सेवक सतबीर सोनी बजरंगी

25 दिसंबर को तुलसी पूजन व सामूहिक हनुमान चालीसा का करें पाठ - समाज सेवक सतबीर सोनी बजरंगी

पलवल
समाजसेवी सतबीर सोनू बजरंगी ने 25 दिसंबर के अवसर पर समाज से एक विशेष अपील की है, उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को विदेशी संस्कृति और दिखावे से दूर रखते हुए उन्हें अपनी सनातन परंपराओं से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को बच्चों को सेंटा क्लॉज के रूप में सजाने की बजाय उन्हें भगवान रूपी संस्कारवान नागरिक बनाया जाए। इस दिन घर-घर में तुलसी पूजन किया जाए तथा परिवार के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए जिससे बच्चों में धर्म, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सतबीर उर्फ सोनू बजरंगी ने कहा कि आडंबर और पाखंड से दूर रहकर यदि हम अपनी संस्कृति, आस्था और मूल्यों को अपनाएं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त और चरित्रवान बनेगी। उन्होंने समाज से अनुरोध किया कि बच्चों को दिखावे की नहीं, बल्कि संस्कारों की शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ही हमारी असली पहचान है और इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana