गणतंत्र दिवस पर हथीन के मदरसे में लहराया तिरंगा, दिखा राष्ट्र भक्ति का संगम

गणतंत्र दिवस पर हथीन के मदरसे में लहराया तिरंगा, दिखा राष्ट्र भक्ति का संगम

पलवल
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपमंडल हथीन की ऐतिहासिक बड़ी मस्जिद (दारुल उलूम अबदिया मदरसा) में देश प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदरसा परिसर में तिरंगा लहराया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से परिपूर्ण हो गया। इस अवसर पर मदरसे में मस्जिद के इमाम हाफिज हासीम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे का सलामी दी गई। यह दृश्य राष्ट्र की एकता और विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में देश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए सामूहिक दुआ की गई। गणतंत्र दिवस अवसर पर हथीन में यह क्षण देश की अनेकता में एकता का प्रतीक बना। मदरसे के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा’ गीत ने समूचे वातावरण को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। बच्चों की अनुशासित और मधुर प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त देशभक्ति कविताओं एवं प्रेरक विचारों के पाठ ने कार्यक्रम की गरिमा को चार चांद लगा दिए। मस्जिद के इमाम हाफिज हासीम ने बताया कि मस्जिद में गणतंत्र दिवस मनाना हमारे देश की एकता और अखंडता का उत्कृष्ट और सुंदर उदाहरण है। इस दिन मस्जिद में विशेष दुआ की जाती है कि भारत हमेशा शांतिपूर्ण, मजबूत और समृद्ध बना रहे। इमाम साहब संविधान की महानता, समानता, भाईचारे और न्याय के संदेश पर प्रकाश डालते हैं। बच्चों और युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी का महत्व समझाया जाता है।तिरंगे का सम्मान किया जाता है और शहीदों को याद किया जाता है। यह कार्यक्रम हमें सिखाता है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन देश एक है और हमें मिलकर उसकी सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी, धर्मगुरु एवं मदरसे के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana