श्रावणी पर्व के पावन अवसर पर आर्य समाज मन्दिर कैम्प पलवल में होगी वेद कथा

श्रावणी पर्व के पावन अवसर पर आर्य समाज मन्दिर कैम्प पलवल में होगी वेद कथा

पलवल
आर्य समाज मन्दिर जवाहर नगर कैंप पलवल में आगामी बृहस्पतिवार 13 अगस्त से रविवार 17 अगस्त तक वेद कथा का आयोजन किया रहा है। जिसमें आर्य जगत के विद्वान उपदेशक व भजनोपदेशक पधार रहे हैं। इसके साथ ही आर्य केंद्रीय सभा पलवल ने भी 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व आर्य समाज मंदिर कैम्प में मनाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आर्य समाज मन्दिर के प्रधान जय प्रकाश आर्य ने दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वान आचार्य स्वदेश जी मथुरा, आचार्य उमेश चन्द्र जी कुलश्रेष्ठ आगरा व भजनोपदेशक उदयवीर मथुरा, ओम प्रकाश शास्त्री पधार रहे हैं। उन्होने कहा कि यज्ञ के ब्रह्मा देशराज शुक्ल, सिध्दान्ताचार्य पलवल होंगे। श्री आर्य ने कहा कि यजमान बनने के इच्छुक व्यक्त्ति अपना नाम लिखवा सकते हैं। आर्य समाज का कार्यक्रम इस प्रकार से होगा। दिनांक 13 अगस्त से 17 अगस्त 2025 बुधवार से रविवार, प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक यज्ञ, भजन, प्रवचन आर्य समाज मन्दिर, जवाहर नगर कैंप पलवल में होंगे।
पारिवारिक सत्संग इस प्रकार से हैं। बुधवार 13 अगस्त 2025 समय 3 बजे से 6 बजे तक (यज्ञ, भजन, प्रवचन) भारत भूषण के निवास स्थान कैम्प में, गुरुवार 14 अगस्त दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक (यज्ञ, भजन, प्रवचन) जय प्रकाश आर्य के निवास स्थान न्यू कालोनी में, शुक्रवार 15 अगस्त दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक (यज्ञ, भजन, प्रवचन) रविन्द्र टूटेजा एवं विकास ग्रोवर के निवास डी. पार्क न्यू कालोनी पलवल में, शनिवार 16 अगस्त दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक (यज्ञ, भजन, प्रवचन) चौ० प्रकाश आर्य, रवि आर्य, सुरेन्द्र आर्य के निवास पर रूझानी गुरूद्वारे के पीछे वाली गली बाली नगर में होगा। समाज के प्रधान जय प्रकाश आर्य ने बताया कि समापन कार्यक्रम रविवार 17 अगस्त को प्रात: समय 8 बजे से 12 बजे तक होगा। इसमें प्रात: 8 बजे से 21 कुण्डी गायत्री महायज्ञ होगा प्रवचन आचार्य स्वदेश जी मथुरा व भजन उदयवीर जी मथुरा के होंगे। कार्यक्रम के तत्पश्चात ऋषि लंगर होगा।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana