रक्षाबंधन पर्व पर पलवल पुलिस ने भारी बारिश के बीच ईमानदारी से किया ड्यूटी का निर्वहन

रक्षाबंधन पर्व पर पलवल पुलिस ने भारी बारिश के बीच ईमानदारी से किया ड्यूटी का निर्वहन
पलवल पुलिस रक्षाबंधन पर्व पर भारी बारिश होने के बावजूद भी ड्यूटी पर रहे तैनात

पलवल
रक्षाबंधन के दिन बारिश होने के बावजूद, पलवल पुलिस ने अपनी बेहतर ड्यूटी निभाई। त्योहारों के दौरान, विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर, पुलिस की तैनाती सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होती है। बारिश के बावजूद, पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पलवल पुलिस अपने सराहनीय कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। आज मनाया गया रक्षाबंधन एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सलामती की दुआ करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। इस बार रक्षाबंधन के दिन बारिश हो रही थी, जिससे त्योहार मनाने में कुछ मुश्किलें आईं। लेकिन पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस ने इस बार कानून एवं यातायात व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना तैयार की जिस पर पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाई और यह सुनिश्चित किया कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। पुलिसकर्मियों ने न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखी, बल्कि कुछ जगहों पर उन्होंने लोगों को बारिश से भी बचाया। उदाहरण के लिए, कुछ पुलिसकर्मियों ने बारिश में फंसे लोगों को आश्रय दिया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आज जब जोरदार बारिश हो रही थी तब शहर के चौराहों पर पुलिस जवान अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैनात थे। तेज बरसात के बीच थाना/चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मी सभी चौक- चौराहा पर मुस्तैदी से तैनात होकर यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। किसी ने जूते उतारे तो किसी ने वर्दी की पैंट ऊपर कर रखी थी। किसी ने रेनकोट पहना हुआ था तो कोई छतरी लेकर गाड़ियों को ट्रैफिक जाम से निकलने में जुटे थे ताकि लोग रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग एवं हर्षोल्लास के साथ मना सके। वहीं पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला आईपीएस ने जिला पुलिसकर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि यातायात सहित सभी पुलिसकर्मी बहुत सराहनीय कार्य कर रहे हैं और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए यात्रियों की मदद करने के लिए बारिश के पानी के बीच खड़े होकर ड्यूटी दे रहे हैं इसके लिए उन्हें उन पर गर्व है। पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पलवल पुलिस के जवान इसी प्रकार आमजन की भलाई के लिए कार्य करते रहें और सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन में इसी प्रकार सच्चे मन से देश की सेवा में समर्पित रहें।

Read more

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

पलवल में स्थापित किया गया आधुनिक ‘सांझा बाजार’ पोर्टा केबिन - गौरव गौतम

💡स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा नया बाजार पलवल हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिला

By Ashok Sardana
मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

मतदाता सूची एसआईआर 2026 का कार्य 24 जुलाई तक रहेगा जारी - डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर

💡अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा पलवल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत

By Ashok Sardana
एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

एचटेट परीक्षा में सरकार रही है विफल, परीक्षाओं के ऊपर माफियाओं का कब्जा - राव नरेंद्र सिंह

पलवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयो

By Ashok Sardana
एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

एसवीएसयू, केयूके और मानव रचना के बीच हुआ समझौता

💡तीनों विश्वविद्यालय, स्टूडेंट और फैकल्टी एक्सचेंज पर मिलकर करेंगे शोध पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र यूनि

By Ashok Sardana