विजयादशमी के पर्व पर महाराणा प्रताप भवन में किया गया शस्त्रों का विधिवत पूजन

विजयादशमी के पर्व पर महाराणा प्रताप भवन में किया गया शस्त्रों का विधिवत पूजन

पलवल
विजयादशमी का त्यौहार अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय,पाप पर पुण्य की विजय का पर्व होता है। उपरोक्त विचार महाराणा प्रताप भवन में विजयादशमी पर्व के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ हरेन्द्र राणा संस्थापक अध्यक्ष महाराणा प्रताप भवन व पूर्व सदस्य हरियाणा लोकसेवा आयोग ने आयोजित समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि विजया दशमी का पर्व अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया, क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय का होता है। भगवान राम के चरित्र से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। डाॅ हरेन्द्र राणा ने कहा कि विजय दशमी का त्यौहार हमें सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयदशमी का त्यौहार सनातम धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है, इसलिए सभी को यह धूमधाम से मानना चाहिए।
रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी पर समारोह से पूर्व हवन किया गया तथा विधिपूर्वक शस्त्र पूजन किया गया।
पुजारी चंद्रपाल शास्त्री ने पूजन संपन्न कराया तथा मंच संचालन हरकेश शास्त्री ने किया कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पलवल के अध्यक्ष हरिचंद भाटी व महामंत्री राजिंदर राणा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिजेंद्र गौतम, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के पलवल जिलाध्यक्ष विजय सिंह गहलौत, सीताराम सेवा ट्रस्ट के सदस्य दिनेश मंगला, लक्ष्मी नारायण शर्मा, भगवान सिंह सैनी, कमल सिंह प्रधान सेक्टर-2, चंदरपाल सरपंच, धर्मवीर सरपंच, प्रेम सरपंच, सूरज पार्षद, केपी सिंह रामगोपाल डायरेक्टर, रोहतान सिंह सरपंच, धारा नम्बरदार, जय सिंह राणा, दिनेश चौहान, मनोज सरपंच, किरण एडवोकेट, क्रांति शर्मा, लता भारद्वाज, गीता शर्मा, राजा ठाकुर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana