श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू

श्री विश्वकर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक और लीट कोर्सों के लिए ऑन-द-स्पॉट काउंसलिंग शुरू
💡
30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

पलवल
इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीटेक और बीटेक लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसके लिए ऑन-द-स्पॉट (ओपन) काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बीवॉक और डीवॉक सहित विभिन्न प्रोग्राम में उन विद्यार्थियों को भी अवसर देने की घोषणा की है, जो किन्हीं कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इन विद्यार्थियों के लिए भी ओपन और ऑन द स्पॉट काउंसलिंग करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्किल प्राप्त करने का इच्छुक एक भी विद्यार्थी छूटना नहीं चाहिए। हम इसी लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कुछ अन्य प्रोग्राम में बची हुई सीटों पर भी उन विद्यार्थियों को अवसर देने की बात कही है, जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू विद्यार्थियों की स्किलिंग के लिए अपने संसाधनों का हरसम्भव उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसवीएसयू की दाखिला निदेशक प्रोफेसर ज्योति राणा की ओर से जारीआधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र विभिन्न आधुनिक और तकनीकी कोर्सों जैसे कि मैकेनिकल एंड स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एवं टेक) और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (एआई एन्ड एमएल) साइबर सिक्योरिटी व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नियमित बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगी, जबकि इसकी मेरिट लिस्ट 4 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद पहले चरण की संस्थान स्तरीय फिजिकल काउंसलिंग 5 अगस्त से 8 अगस्त के बीच आयोजित होगी। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग 12 और 13 अगस्त को तय की गई है। दूसरी ओर, डिप्लोमा धारकों के लिए बी.टेक लीट कोर्सों में आवेदन करने की अवधि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक निर्धारित की गई है। लीट की मेरिट लिस्ट 6 अगस्त को प्रदर्शित होगी, जिसके बाद पहले चरण की फिजिकल काउंसलिंग 7 व 8 अगस्त को और दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 अगस्त को की जाएगी। प्रोफेसर ज्योति राणा ने बताया कि जो भी छात्र बीटेक के लिए इस ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें आगामी 30 जुलाई को शाम पांच बजे से पहले अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक दाखिला वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग के समय रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत सूची भी विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। बीटेक के अतिरिक्त अन्य प्रोग्राम के लिए भी अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana