एसवीएसयू में ओपन काउंसलिंग आज और कल

एसवीएसयू में ओपन काउंसलिंग आज और कल

पलवल
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक, व्यावसायिक, स्नातकोत्तर एवं वर्किंग प्रोफेशनल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार और बुधवार को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जो विद्यार्थी दाखिलों से वंचित हैं, उन्हें शारदा भवन में रिपोर्ट करना होगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी वंचित विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यार्थी स्किल प्रोग्राम में दाखिले का इच्छुक है तो वह छूटने न पाए। इसके लिए को बीवॉक, बीएमएलएस, डीवॉक, डिप्लोमा एवं विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों के लिए चौथी ओपन काउंसलिंग होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रहेगी।इसी दिन स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों की दूसरी काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी। वहीं पीजी कार्यक्रमों की पहली ओपन काउंसलिंग दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक होगी। 5 अगस्त को बी.टेक वर्किंग प्रोफेशनल कार्यक्रमों की पहली काउंसलिंग आयोजित होगी, जिसकी रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे से 10 बजे तक निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय में इस काउंसलिंग के माध्यम से बी.वोक. मेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (मैन्युफैक्चरिंग), सोलर टेक्नोलॉजी, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, इंटीरियर डिजाइन, एग्रीकल्चर, फाइनेंशियल सर्विसेज, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, पब्लिक सर्विसेज, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज (बी.एम.एल.एस.), डी.वोक. एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों सहित अनेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अलावा बी.एससी. एग्रीकल्चर, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, बी.एससी. क्लीनिकल साइकोलॉजी, बी.एससी. ग्राफिक एंड एनीमेशन, बी.एससी. योग एवं स्पिरिचुअल आर्ट्स, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (म्यूजिक), बीसीए, बी.कॉम. (ऑनर्स), बीबीए (ऑनर्स), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट तथा अन्य स्नातक कार्यक्रमों में भी सीटों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। स्नातकोत्तर स्तर पर एम.वोक. एग्रीकल्चर, एम.ए. इंग्लिश, एम.एससी. क्लीनिकल साइकोलॉजी, मास्टर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंसेज, पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक पॉलिसी, एम.टेक., एमसीए, पीजी डिप्लोमा इन सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, एल.एल.एम. (गुरुग्राम कैंपस), एमबीए, एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स), एमबीए (वर्किंग प्रोफेशनल), पीजी डिप्लोमा इन एयरपोर्ट ऑपरेशंस एंड मैनेजमेंट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में काउंसलिंग होगी। वहीं बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (वर्किंग प्रोफेशनल) तथा बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (वर्किंग प्रोफेशनल) कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana