ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन का लक्ष्य नशा व असामाजिक गतिविधियों में शामिल को समाप्त करना

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन का लक्ष्य नशा व असामाजिक गतिविधियों में शामिल को समाप्त करना
💡
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पलवल पुलिस के फरार अपराधियों, नशा आदि गतिविधियों पर कार्रवाई निरंतर जारी

पलवल
डीएसपी मुख्यालय पलवल अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ओ.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक हरियाणा के कुशल मार्गदर्शन में चलांए गए "ऑपरेशन ट्रैकडाउन" की बड़ी सफलता के बाद 1 दिसंबर से लगातार "ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में पलवल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन “हॉटस्पॉट डोमिनेशन” के तहत अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए 18 दिसंबर को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पलवल पुलिस द्वारा की गई मुख्य कार्रवाई:—
👉44 स्थान पर कांबिंग
👉 नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एंटी नारकोटिक सेल पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम ने थाना मुंडकटी क्षेत्र अंतर्गत इटीयोस गाड़ी सवार तीन नशा तस्कर नसीम निवासी सराय, मुज्जकीर एवं राशीद निवासी भादस थाना नगीना जिला नूह को 32.80 ग्राम स्मैक सहित धर दबोचा।
👉 एवीटी स्टॉफ हथीन प्रभारी P/SI दीपक गुलिया की टीम ने वर्ष 2022 के होडल थाना में दर्ज गौ तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी फैयाज उर्फ लंगड़ा निवासी इंदाना थाना बीछोर जिला नूह पर शिकंजा कसा है। जघन्य/हिंसक मामलों में कुल 3 अपराधी गिरफ्तार किए गए इन मामलों में एक चाकू भी बरामद किया गया है।
👉 2 हिंसक अपराधियों के पासपोर्ट रद्द करने हेतु भेजे गए प्रस्ताव
👉अपराधियों पर नकेल के साथ-साथ मानवीय पहल अंतर्गत 23 जरूरतमंद/विपत्ति ग्रस्त व्यक्तियों को कंबल वितरित कर व पैदल जाने वाले वृद्ध व्यक्तियों को उचित वाहनों में उनके गंतव्य भिजवाने में की सहायता। पलवल पुलिस द्वारा ऐसे निरंतर अभियानों के माध्यम से नशा, जुआ, अवैध हथियार तथा शराब माफिया के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला आईपीएस ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसा शांति व सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है, जहाँ आमजन भयमुक्त रहकर अपने जीवन, व्यवसाय व परिवार के साथ सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन “हॉटस्पॉट डोमिनेशन” का मुख्य लक्ष्य नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ व असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों को जड़ से समाप्त करना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज की सुरक्षा तभी संभव है जब पुलिस और जनता मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशा व्यापार, अवैध शराब या जुआ संबंधी सूचना तुरंत डायल 112 अथवा पुलिस कन्ट्रोल रुम पलवल के सम्पर्क नंबर 01275-298065 व मानस राष्ट्रीय हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana