आईटीआई पलवल में एडमिशन का मौका अब 30 सितंबर तक

आईटीआई पलवल में एडमिशन का मौका अब 30 सितंबर तक

पलवल
अगर आप आईटीआई में
दाखिला लेने से चूक गए थे तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में रिक्त सीटों पर अब 30 सितंबर तक एडमिशन लिया जा सकता है। संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजीटी/एनसीवीटी सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की तारीख बढ़ा दी गई है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्र 13 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस दौरान संस्थान स्तर पर ऑन द स्पॉट दाखिला भी किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि केवल ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान करने के बाद ही दाखिला मान्य होगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया दाखिला अवैध माना जाएगा। प्रधानाचार्य जिले सिंह ने छात्रों से अपील करते हुए कहा- आईटीआई पलवल न केवल तकनीकी शिक्षा देता है, बल्कि आपको रोजगार के काबिल भी बनाता है। समय पर दाखिला लें और अपने सपनों को साकार करें। नियमित क्लास में उपस्थिति ही सफलता की कुंजी है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana