पाली भाषा भाग 1की परीक्षा हुई शान्तिपूर्ण सम्पन्न - अमित गौतम

पाली भाषा भाग 1की परीक्षा हुई शान्तिपूर्ण सम्पन्न - अमित गौतम
पाली भाषा में परीक्षा देते परीक्षार्थी

पलवल
पलवल स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर उच्च विद्यालय सल्लागढ़ में पाली भाषा भाग 1 की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस परीक्षा का आयोजन उत्थान स्किल एजुकेशन एन्ड हेल्थ फाउंडेशन (पंजी) ने कराया। इस फॉउंडेशन का उद्देश्य पाली भाषा का प्रचार प्रसार करना, स्किल एजुकेशन जैसे कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देना, उधमी प्रशिक्षण द्वारा नए उधमी तैयार कराना, उन्हें अपना व्यापार चलाने में लोन, सब्सिडी आदि की जानकारी देना, बैंकों के साथ मध्यस्थता रखते हुए उनकी योजनाओं के लाभों को जनता तक पहुँचाना एवं स्वास्थ्य के सरकारी एवं गैर सरकारी, सार्वजनिक उपकर्मों आदि का लाभ दिलाने के अलावा सामाजिक एवं न्याय की सुविधाएं प्रदान कराना है। नेतृत्व एवं जनहित की भावना के साथ उत्थान फाउंडेशन आज जिला पलवल सहित हरियाणा के कई जिलों, एवं भारत के कई राज्यों में अपनी टीम तैयार कर रहा है। स्थानीय प्रशासन की मदद से लोगों तक अपनी पहुँच बनाकार जनहित के कार्य कर रहा है। आज पाली भाषा भाग 1 की परीक्षा जिला पलवल में पहली बार आयोजित की गई। इस परीक्षा में हरियाणा के पलवल, रोहतक, फरीदाबाद व एनसीआर से परीक्षार्थी परीक्षा देने तकरीबन 35 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा छ: महीने में एक बार होगी।आगामी परीक्षा में उत्थान फॉउंडेशन
के महासचिव अमित गौतम का कहना हैं अगली परीक्षा जून 2025 में होगी जिसमें तकरीबन 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे और यह परीक्षा चार जिलों में कराई जाएगी। भारत सरकार ने पाली को प्राकृत भाषा मे सम्मिलित करके देश की मातृ भाषा को देश को देने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा पाली भाषा के उत्थान व प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।जिसमे प्रतिवर्ष अनेक पदों की रिक्तियों हेतु आवेदक नदारद मिलते हैं। उत्थान फॉउंडेशन भविष्य में रिक्त पदों को भरने व नवीन पद सृजित कराने हेतु कार्य कर रहा है ताकि युवाओं को पाली भाषा मे रोजगार मिल सके। फॉउंडेशन में पाली भाषा का प्रचार प्रसार व शिक्षा का कार्य उत्थान फाउंडेशन के वाईस चेयरमैन तेजपाल बौद्ध देख रहे हैं। टीम के अन्य साथियों में जीतू बौद्ध यादराम बौद्ध, गीता बौद्ध, दीनदयाल आदि इस परीक्षा की निगरानी हेतु उपस्थित रहे।

Read more

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

बघोला फ्लाईओवर पर हुड़दंग करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई

💡35 हजार का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड पलवल बघोला फ्लाईओवर के पास गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और हुड़दंग करने वाले युवकों पर पलवल पु

By Ashok Sardana
बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

बी.फार्मेसी में श्वेता का कमाल, जिला पलवल टॉप कर प्रदेश में पाई 12वीं रैंक

पलवल जीवन ज्योति फार्मेसी एंड मेडिकल साइंस, छज्जूनगर जिला पलवल की छात्रा श्वेता ने बी.फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्

By Ashok Sardana
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा

पलवल सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

By Ashok Sardana
पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल में पेंशनभोगियों का 24 घंटे का पड़ाव समाप्त, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

पलवल रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों की मांगों को लेकर आयोजित 24 घंटे के पड़ाव का मंगलवार को समापन हो गया। समापन

By Ashok Sardana