पलवल-अलीगढ़ रोड पर निर्माण कार्य के चलते 15 अक्तूबर तक किया गया पूर्णत: बंद - उपायुक्त

पलवल-अलीगढ़ रोड पर निर्माण कार्य के चलते 15 अक्तूबर तक किया गया पूर्णत: बंद - उपायुक्त
💡
रसूलपुर चौक, अलावलपुर चौक व केजीपी से अलीगढ़ की ओर वाहन चालक करें आवागमन

पलवल
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किठवाड़ी चौक के पास पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर चल रहे रोड के निर्माण कार्य को देखते हुए इस आरओबी को दोनों तरफ से पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने इस आरओबी पर 15 अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक से होते हुए या केजीपी के रास्ते अलीगढ़ की तरफ आवागमन कर सकते हैं।  
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी पर चल रहे रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों और ठेकेदार ने इस आरओबी पर वाहनों के आवागमन होने से निर्माण कार्य में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक कर आरओबी को दोनों ओर से तत्काल प्रभाव से बंद करने और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए रूट डायवर्सन करने का निर्णय लिया। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी और ठेकेदार से इस आरओबी के रोड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए। इस पर एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार ने 15 अक्तूबर तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए समय मांगा। इस पर उपायुक्त ने 15 अक्तूबर तक के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इससे पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अलीगढ़ की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए बेहतर रूट डायवर्सन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पर पलवल ट्रैफिक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आमजन की सुविधा और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पलवल से अलीगढ़ की ओर आवागमन करने के लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक वाली सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं केजीपी रोड से भी अलीगढ़ की ओर जाने के लिए वाहन चालक आवागमन कर सकते हैं। उपायुक्त ने आमजन से अलीगढ़ की ओर जाने के लिए प्रशासन की तरफ से किए गए रूट डायवर्सन का प्रयोग करने का आह्वान किया है, ताकि जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था बनी रहे।
पलवल के किठवाड़ी चौक के पास पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी के बंद किए जाने के बाद इस रोड पर जाने वाले वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौके से जाने वाली सड़क से आवागमन कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली से अलीगढ़ पलवल होते हुए जाने के लिए वाहन चालक अलावलपुर चौक से खजूरका होते हुए अलीगढ़ रोड पर जा सकते हैं। वहीं आगरा से अलीगढ़ की ओर पलवल होते हुए जाने के लिए रसूलपुर चौक से मीसा होते हुए चांदहट गांव से अलीगढ़ रोड पर जा सकते हैं। इसके अलावा केजीपी रोड से भी अलीगढ़ की ओर जाने के लिए आवागमन किया जा सकता है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने 15 अक्तूबर तक आरओबी के रोड का निर्माण कार्य पूरा होने तक अलीगढ़ की ओर आवागमन करने के लिए इन डायवर्सन रूट का प्रयोग करने की वाहन चालकों से अपील की है।

Read more

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 हजार के इनामी गोतस्कर को दबोचा

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी भगोड़े गोतस्कर

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पलवल में सवर्ण समाज का हल्ला-बोल, बाजार रहे बंद

पलवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सोमवार को पलवल में स्वर्ण संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मीनार गेट पर धरना दे

By Ashok Sardana
दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana