पलवल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर को

पलवल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर को

पलवल
पलवल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर, रविवार को प्रातः 10 बजे सोहना रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के संयोजक पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना करेंगे।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। अनूप पराशर ने बताया कि सम्मेलन में संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही शहर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था और ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर भी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं।

Read more

भारतीय बेटियों ने एशियन गेम्स में रचा स्वर्णिम इतिहास - गौरव गौतम ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

भारतीय बेटियों ने एशियन गेम्स में रचा स्वर्णिम इतिहास - गौरव गौतम ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई

पलवल एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पूरी टीम

By Ashok Sardana
जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

जापान में एशियन गेम्स में हरियाणा के 80 खिलाड़ी ले रहे भाग - खेल मंत्री गौरव गौतम

पलवल खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स में हरियाणा प्रदेश के 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह हमारे लिए गर्

By Ashok Sardana
आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में चार दिवसीय वेद कथा 24 से 27 सितंबर तक

💡31 कुण्डीय महायज्ञ में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि पलवल आर्य समाज पलवल शहर के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव

By Ashok Sardana
विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

विशेषज्ञों ने एलएलएम के विद्यार्थियों से साझा किए विधि के विविध आयाम

पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए कौशल आरंभ हुआ। विशेषज्ञों की उपस्थिति में लॉ के वि

By Ashok Sardana