ठंड में गरीबों की ढाल बना पलवल व्यापार मंडल, बांटे गर्म कपड़े

ठंड में गरीबों की ढाल बना पलवल व्यापार मंडल, बांटे गर्म कपड़े

पलवल
कड़कती ठंड और बदहाल हालात में जब गरीब, मजदूर और असहाय लोग ठिठुरने को मजबूर हैं, ऐसे समय में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की पलवल जिला व शहरी इकाई ने मानवता की मिसाल पेश की है। व्यापार मंडल ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच जुराबें, कैप और जर्सियां वितरण की। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए व्यापार मंडल की ओर से गर्म कपड़ों के वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। व्यापार मंडल पलवल ने जिला कार्यालय पर व्यापार मण्डल के प्रदेश सगठंन मंत्री संगठन प्रवीण गर्ग, जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता व शहरी इकाई के अध्यक्ष विनोद जैन की देखरेख में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यापार मण्डल के जिला महासचिव दीपक गोयल, पलवल जैन समाज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन, रेडिमेड संघ पलवल के प्रधान जितेंद्र गर्ग, व्यापार मण्डल पलवल के सचिव देवेन्द्र गोयल, सुरेश गुप्ता, पंकज कुमार, शुभम गर्ग और व्यापारी नेता पीयूष दिलवाली भी मौजूद रहे। कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिखाई दी।

Read more

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

दीप्ति गर्ग ने संभाला एसपी पलवल का पदभार, महिला सुरक्षा को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता

पलवल हरियाणा पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधीक्षक पलवल का कार्यभार ग्रहण कर लिया

By Ashok Sardana
52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

52 पाल महापंचायत का बड़ा फैंसला, विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक

पलवल मंडकोला गांव में रविवार को 36 बिरादरी की 52 पाल की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौ

By Ashok Sardana
पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल में 19 से 23 सितंबर तक क्रिकेट का होगा महाकुंभ, विजेता टीम को 31 हजार का इनाम

पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पलवल में क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्

By Ashok Sardana
यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में 7 सितंबर को पलवल बंद

पलवल यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर स्वर्ण समाज एवं विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में 7 सि

By Ashok Sardana