पलवल सीआईए स्टाफ पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ किया एक तस्कर गिरफ्तार

पलवल सीआईए स्टाफ पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ किया एक तस्कर गिरफ्तार

पलवल
पलवल सीआईए स्टाफ पुलिस टीम ने एक नशीला पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम 205 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि दिनाँक 03 अगस्त को एएसआई लक्ष्मण सिंह पुलिस टीम के साथ पलवल-सोहना रोड हथीन मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि रोहताश निवासी कोट मोहल्ला, गुप्ता गंज बाजार, पलवल अपने घर के पास कट्टा प्लास्टिक में नशीला पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेडिंग पार्टी तैयार की और बताई गई जगह पर दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रोहताश को एक प्लास्टिक के कट्टे के साथ काबू कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार तहसीलदार पलवल की उपस्थिति में जब प्लास्टिक के कट्टे की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से कुल 10 किलो 205 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी रोहताश के खिलाफ थाना शहर पलवल में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आज दिनाँक 04 अगस्त को आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने हेतु पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

Read more

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा हेतु ड्रोन और पैराग्लाइडर उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध

💡आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाई पलवल जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्

By Ashok Sardana
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के छात्रों ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में लहराया परचम

पलवल डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल पलवल के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने एस जी एफ आई, जिला स्तरीय चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने

By Ashok Sardana
तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, गौरव गौतम के नेतृत्व में रचा गया इतिहास

💡पलवल में पहली बार पांच किलोमीटर लंबा 10 फीट चौड़ा तिरंगा यात्रा का हुआ भव्य आयोजन पलवल स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज पलवल में पा

By Ashok Sardana